बिलासपुर

पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार…पुलिस ने की चंद घन्टो में कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोपका चौकी क्षेत्र में अपने ही पड़ोसी पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार धनुवार पारा रोड निवासी शकुंतला पाटले ने मोपका चौकी में दर्ज कराई है। जहा उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि
गुरूवार को उसका अपने पति राजकुमार पाटले के साथ बच्चे के पढ़ाई के लिए विवाद हुआ। जिसपर राजकुमार पाटले गुस्सा होकर घर के छत पर चिल्लाते हुए चला गया। जिसे घर के पड़ोस में रहने वाले त्रिदेव और छवि लाल केंवट अपने घर से बाहर आए। और भ्रम में आकर राजकुमार पाटले को गाली गलौज कर रहे हो करके गाली देने लगे। इसके बाद जब राजकुमार पाटले घर से जैसे ही बाहर निकला।

ठीक वैसे ही छविलाल केवट और त्रिदेव केवट ने मारपीट शुरू कर दी। बात यही नहीं रुकी उन्होने राजकुमार पाटले के ऊपर टंगिया से हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई। इधर घटना की सूचना 112 को दी गई। जिसपर घायल को 112 में
सिम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका सघन उपचार जारी है। वही घटना के शिकायत मोपका चौकी में कि गई। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा :- तालाब में मिली नवजात बच्ची की लाश....जन्म छुपाने के लिए फेंके जाने की आशंका VIDEO बिलासपुर: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल…एसएसपी ने सरकंडा थाने के प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड... VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला,