बिलासपुर

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार… व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन, व्हाट्सएप चैट और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन, ऑनलाइन सट्टे से जुड़े स्क्रीनशॉट और एक कार जप्त की है। मामला थाना तारबाहर क्षेत्र के एफसीआई चौक माल गोदाम इलाके का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने में सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में विशेष टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पुराना पावर हाउस तोरवा निवासी 45 वर्षीय निखिल शर्मा और देवरीखुर्द निवासी 30 वर्षीय अविनाश पंजवानी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे नागपुर निवासी निखिल शर्मा और सतना निवासी सचदेवा नामक व्यक्तियों के संपर्क में रहकर “Balajionline777” और “JMDBET” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट सट्टा खेलते और खिलाते थे। आरोपी वॉयस कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टेबाजों से संपर्क करते थे। पुलिस द्वारा मोबाइल फोन की जांच करने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित चैट, हिसाब-किताब और लेनदेन के कई रिकॉर्ड मिले। इन सभी डिजिटल साक्ष्यों के स्क्रीनशॉट लेकर उन्हें विधिवत जप्त किया गया। पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 169/2026 के तहत धारा 112 बीएनएस एवं 7(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में अन्य जुड़े लोगों और ऑनलाइन नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...