जांजगीर चाँपा

धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा…पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया जेल

रमेश राजपूत

जांजगीर – धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने से आहत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की धमकी देकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ जाने का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करने के साथ ही सामाजिक तनाव की गंभीर तस्वीर प्रस्तुत करती है।मिली जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली में सूचना मिली कि जांजगीर जिले के ग्राम कसौंदी निवासी अनिल गड़ेवाल धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिक पाने से परेशान होकर गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया है। आरोपी द्वारा मौके पर अश्लील गाली-गलौज करते हुए धान बिक्री के लिए टोकन देने की मांग की जा रही थी, साथ ही टोकन नहीं मिलने पर आत्महत्या कर सभी को फंसाने की धमकी भी दी जा रही थी।

सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्ष उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। अधिकारियों के निर्देश पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम राजस्व अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक लगातार समझाइश और प्रयास के बाद आरोपी को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में आरोपी ने धान बिक्री नहीं होने और टोकन नहीं मिलने से मानसिक दबाव में आकर इस कृत्य को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी,

लोक सेवक को विधि विरुद्ध कार्य करने हेतु विवश करना, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज तथा आत्महत्या की धमकी देकर भयभीत करने जैसी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना किसानों की समस्याओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है, जिस पर संवेदनशीलता और समयबद्ध समाधान की आवश्यकता स्पष्ट रूप से सामने आती है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,