बिलासपुर

रेल यात्रियों को अब आसान डिजिटल भुगतान की सुविधा… क्यूआर कोड के साथ चिल्हर की समस्या का भी समाधान

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है । इस दिशा में रेलवे द्वारा डिजिटल तकनीकों के समावेश के साथ नित नये-नये उपाय किए जा रहे है, जिनमें आरक्षित टिकटों की बूकिंग के लिए मोबाइल टिकटिंग प्रणाली एवं अनारक्षित टिकटों की खरीदी के लिए यूटीएस ऑन मोबाइल एप को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है । रेल यात्रियों को आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने के लिए दी जा रही इन सुविधाओं की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड डिवाइस के माध्यम से ऑनलाइन डिजिटल भुगतान सुविधा की पहल की गई है । इसके तहत आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों से यात्रा टिकट खरीदने वाले यात्रियों को कम समय में आसानी से यात्रा टिकट उपलब्ध कराने एवं चिल्हर की समस्या से निजात दिलाने तथा डिजिटल भुगतान की सुविधा को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 500 क्यूआर कोड डिवाइस उपलब्ध कराये गए है ।

इस प्रकार ये क्यूआर कोड डिवाइस बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत 205 टिकट काउंटरों, रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 95 टिकट काउंटरों तथा नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत 200 टिकट काउंटरों में लगाए जाएंगे । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के इन सभी आरक्षित और अनारक्षित टिकट काउंटरों में सितंबर’ 2024 तक ये सभी क्यूआर कोड डिवाइस लगा दिये जाएंगे और यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा । हालांकि वर्तमान में भी दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कुछ स्टेशनों पर अनारक्षित टिकट काउंटरों में क्यूआर कोड की सुविधा डीडीआईएस (Dual Display Information System) में दिया गया है । क्यूआर कोड, यूपीआई, एटीवीएम व यूटीएस ऑन मोबाइल एप जैसी सभी सुविधाएं रेल यात्रियों को बिना लंबी लाइन लगे त्वरित यात्रा टिकट दिलाने के साथ ही साथ आसान डिजिटल भुगतान सुविधा सहित चेंज/ खुल्ले पैसे आदि की दिक्कतों से भी राहत दिलाने के लिए शुरू की गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...