बिलासपुर

बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा… बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर राहुल भारद्वाज उर्फ राहुल मिश्रा और उसकी पत्नी पदमा जनार्दन के खिलाफ धारा 318(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विष्णु नारायण महतो, निवासी राधिका विहार फेस-3, सरकंडा ने शिकायत में बताया कि उनके पिता राम इकवाल महतो वर्ष 2021 में बीएसएनएल से टेलीफोन टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुछ वर्ष पहले मोहल्ले के एक मंदिर में कृष्ण कुमार चौकसे के माध्यम से उनकी मुलाकात राहुल मिश्रा से हुई थी। राहुल ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी और प्रभावशाली व्यक्ति बताते हुए रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पहले दिसंबर 2023 में नकद 84 हजार रुपये लिए। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन भुगतान भी कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी पदमा जनार्दन के बैंक खाते में 70 हजार रुपये और 1 लाख 60 हजार 600 रुपये ट्रांसफर कराए गए। इस तरह नकद और ऑनलाइन मिलाकर कुल 3 लाख 14 हजार 600 रुपये आरोपियों ने ले लिए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार नौकरी लगने का भरोसा देता रहा। इस दौरान उसने मार्कशीट की प्रतियां और अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपी ने रेलवे नौकरी की जगह पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में दुकान दिलाने का नया झांसा देना शुरू कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि राहुल भारद्वाज ने शहर के अन्य लोगों से भी नौकरी और निगम की दुकानों का आवंटन दिलाने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। इनमें मनु नायक और सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। सरकंडा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब लेन-देन, बैंक खातों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...