दुर्ग

जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने फिर पकड़ी 6 लाख की गांजे की बड़ी खेप…समता एक्सप्रेस में उड़ीसा से दिल्ली कर रहे थे तस्करी

रमेश राजपूत

दुर्ग – जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने दुर्ग स्टेशन में एक महिला सहित 3 तस्करों को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 60 किलोग्राम गाँजा को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी एंटी क्राइम टीम को मुखबिर से सूचना मिली जिस पर टीम ने दुर्ग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 -3 में खड़ी समता एक्सप्रेस के एसी कोच बी 3 में दबिश दी और जांच शुरू की इस दौरान 3 व्यक्तियों प्रवीण कुमार पिता-हरविन्द सिंह उम्र-46 वर्ष , पता -दिलशाद गार्डन दिल्ली, पूजा सोनी उर्फ़ बेबी पिता संजय सोनी उम्र 35 पता जी टीवी जनता फ्लैट दिल्ली और फहीम पिता मजीद उम्र 39 वर्ष पता मुस्तफाबाग दिल्ली के पास से 3 ट्राली बैग से 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गाँजा को बरामद किया गया है,

जिसे आरोपी रायगढ़ा उड़ीसा से दिल्ली लेकर जा रहे थे। जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में तीनों आरोपियों और जब्त गांजे को अग्रिम कार्रवाई के लिए दुर्ग जीआरपी को सौप दिया गया है।इस कार्यवाही में विशेष रूप से स.उ.नि. बीएन मिश्रा आर.लक्ष्मण गाईन, मन्नु प्रजापति , संतोष राठौर ,राजा दुबे, सौरभ नागवंशी का योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक...