बिलासपुर

राहत कोष में अपोलो प्रबंधन के साथ कर्मचारियों ने की मदद, 10 लाख 90 हजार रुपए की राशि महापौर को सौंपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – वैश्विक विपदा के इस घड़ी में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का योगदान देने के साथ जरूरत मंदो के लिए भी अपॉलो हॉस्पिटल ने जरूरी पहल की है। कोरोना वायरस के कारण गरीब परिवार के साथ निराश्रितों के समुचित व्यवस्था के लिए अपॉलो ने सहयोग राशि दान दी। अपोलो प्रबंधन ने कर्मचारियों से राशि एकत्रित करने के बाद चेक के रूप में दस लाख 90 हजार की राशि मेयर रामशरण यादव और सभापति को दिया है। मंगलवार को अपोलो प्रबंधन की तरफ से एक प्रतिनिधि मंडल मेयर और सभापति से मुलाकात कर बताया कि 21 दिवसीय लाकडाउन के एलान के बाद जनजीवन प्रभावित हुआ है।

इस दौरान गरीबों और निराश्रितों के लिए निगम की तरफ से उठाए गए कदम सराहनीय हैं। भोजन और आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने के लिए अपोलो प्रबंधन ने भी छोटा सा प्रयास किया है। कर्मचारियों ने राशि एकत्रित कर निगम को सहयोग करने का फैसला किया है। ताकि इस मुश्किल के समय पर जरुरतमंदो का सहयोग हो सके, इस दौरान अपोलो प्रबंधन की तरफ से प्रतिनिधि मंडल ने मेयर और सभापति को 10 लाख 90 हजार 400 रुप्ए का चेक देकर हमेशा सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है।

error: Content is protected !!
Letest
रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस