बिलासपुर

भारतमाता स्कूल के शिक्षकों को शासकीय शिक्षक बनाने का झांसा देकर 15 लाख की धोखाधड़ी… स्कूल की लिपिक ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारतमाता हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक शाला बिलासपुर अर्द्ध शासकीय स्कूल है, जहाँ कार्यरत शिक्षकों को शासकीय अनुदान के तहत नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपयों की धोखाधड़ी की गई है, जिसे स्कूल की लिपिक ग्लोरिया खलखो और उनके पति पौलुस खलखो ने अंजाम दिया है, जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थि शिक्षकों ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि भारत माता उच्चतर माध्यिमक शाला अर्द्धशासकीय है उक्त स्कूल में थॉमसन अंटोनी के अलावा अभिजीत दास, गौरव मिश्रा, मुकेश कश्यप, शिक्षक एवं स्मिता श्रीवास्तव शिक्षिका के पद पर पदस्थ है तथा माइकल अंतोनी भृत्य के पद पर पदस्थ है उक्त स्कूल में ग्लोरिया खलखो मुख्य लिपिक के पद पर कार्यरत है, ग्लोरिया खलखों के द्वारा मार्च 2022 में उन सभी लोगों को स्कूल में शासकीय अनुदान के तहत कुछ स्वीकृत पद रिक्त है तथा मेरा संस्था प्रमुख और शासन की उच्च अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है, जिससे सेटिंग कर उक्त रिक्त पद में आप लोगों को शासकीय शिक्षक/शिक्षिका, भृत्य के पद पर नियुक्त करा दुंगी कहकर सभी लोगों से 250000/रू प्रत्येक से कुल 1500000/रू ग्लोरिया खलखो एवं उसके पति पौलुस खलखो के द्वारा लेकर धोखाधडी किया गया है, जिनके द्वारा अब पैसा वापस मांगने पर जो करना है कर लो करके बोला जा रहा है, जिससे परेशान होकर सभी ने इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने ग्लोरिया खलखो एवं पौलुस खलखो के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...