रतनपुर

खूंटाघाट डेम में 3 दिनों से लापता पीएससी कोचिंग छात्र की मिली लाश….सायकल स्टैंड में खड़ी थी स्कूटी, परिजन और पुलिस जुटी थी तलाश में

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – शहर के दयालबंद क्षेत्र में रहकर सीजी पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र की लाश आज सुबह 10 बजे के करीब खूंटाघाट डेम रतनपुर में मिली है, छात्र 3 दिनों से लापता था, मोबाईल स्विच ऑफ होने के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में थे, वही परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही पुलिस भी छात्र की तलाश में जुट गई थी। इस दौरान सोमवार सुबह खूंटाघाट के मछवारो ने एक युवक की लाश डेम में तैरती हुई देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और लापता युवक के परिजनों को बुलवाया गया,

जहाँ परिजनों ने मृतक की पहचान भेक सिंह पिता गणेश राम 26 वर्ष निवासी बेमेतरा के रूप में की वही पुलिस को युवक की स्कूटी भी खूंटाघाट के सायकल स्टैंड में 3 दिनों से लावारिस खड़ी होने की जानकारी मिली, जिसकी भी पहचान परिजनों ने कर ली है। मामले में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर अपनी जांच शुरू कर दी है, छात्र यहाँ किसके साथ पहुँचा था और उसके साथ क्या हुआ इन तमाम पहलुओं जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...