बिलासपुर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख 60 हजार की धोखाधड़ी… पिता की जगह बेटे को ज्वॉइन कराने का दिया झांसा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे में कार्यरत ट्रैकमैन की तबियत खराब होने पर उसके बेटे को उनकी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 60 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थिया ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित न्यू लोको कालोनी निवासी प्रार्थिया पी गौरी के पति रेलवे में ट्रैकमैन के रूप में कार्यरत है, जिनकी तबियत 2021 में बहुत ही बिगड़ गई थी, तभी उनके ईलाज के दौरान उनकी मुलाकात रेलवे हॉस्पिटल में एम्बुलेंस चालक विजय विल्सन से हुई जिसने प्रार्थिया को झांसा दिया कि वह अपनी पहचान के दम पर उनके पति को मेडिकल अनफिट घोषित कराकर उनके बेटे को उनकी जगह नौकरी में लगवा सकते है, जिसके लिए उन्होंने 3 लाख रुपयों की मांग की, अपने पति की तबियत को लेकर परेशान प्रार्थिया एम्बुलेंस चालक के झांसे में आ गई और उन्होंने 3 लाख रुपए नगद उसे दे दिए। इस बीच 2022 में उनके पति का ईलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था, इस दौरान फिर से एम्बुलेंस चालक विजय ने 60 हजार रुपए की मांग की, जिसे प्रार्थिया ने पैसे दे दिए, वही अपोलो में ईलाज के दौरान उनके पति ठीक हो गए और वापस काम करने लगे। लेकिन उक्त एम्बुलेंस चालक विजय विल्सन ने न नौकरी लगाई और न ही पैसे वापस किये, जिससे जब पैसों की वापसी की मांग की गई तो धमकी दी जा रही है। घटना से व्यथित प्रार्थिया ने सिरगिट्टी थाने में इस धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने विजय विल्सन के खिलाफ धारा 409-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...