मस्तूरी

गोंडाडीह :- टापू में तब्दील हुआ सरकारी स्कूल…चारो तरफ जमा हुआ बरसाती पानी, संक्रामक बीमारियों और जहरीले जीव जंतुओं के बीच बच्चों का भविष्य

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोंडाडीह में स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला इन दिनों टापू की तरह बन गया है, जहाँ चारो तरफ कई फिट पानी का भराव हो गया है, हालात ऐसे हो गए है कि दूर से देखने पर ऐसा लगता है मानो तालाब के बीच स्कूल का संचालन किया जा रहा है। दरअसल स्कूल का निर्माण तो सही जगह पर किया गया है, लेकिन जो बरसाती पानी के निकासी का रास्ता है उप पर अतिक्रमण कर रास्ता बंद कर दिया गया है, यही वजह है कि यहाँ पानी जमा हो गया है और निकासी नही हो पा रही है। स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 8 वीं तक कुल 141 बच्चे है वही 4 शिक्षक यहां अध्यापन का कार्य कराते है, जिन्हें रोजाना स्कूल आने जाने में बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है, बच्चे किसी तरह कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल तक पहुँच पा रहे है।

संक्रामक बीमारियों और जहरीले जीव जंतुओं का भय…

स्कूल के चारों तरह पानी भरा हुआ है, जो दिन ब दिन गंदा भी होता जा रहा है, जिससे यहाँ स्कूल के बच्चों के साथ ही गांव में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। इसके अलावा तालाब जैसे हालात में जहरीले जीव जंतुओं के दंश का भय भी बना हुआ है, जिनकी चपेट में बच्चे सहित शिक्षक आ सकते है।

स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि बने उदासीन…

ग़ौरतलब है पूर्व में भी स्कूल के आस पास अतिक्रमण की वजह से पानी निकासी रोक दी गई थी, जिसे स्थानीय प्रशासन की सख्ती के बाद अतिक्रमण हटा कर पानी निकासी बहाल की गई थी, अब फिर वैसे ही हालात बन चुके है, अतिक्रमण करने वालो ने ऐसा कब्जा जमाया की पानी की निकासी ही बंद हो गई है और उसे हटाने कोई भी सामने नही आ रहा है, जिसका ही खामियाजा यहाँ स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालकर भुगतना पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
अधिवक्ता आराधना हत्याकांड का खुलासा...प्यार, धोखा और हत्या की खौफनाक साजिश, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार... गोवा के विला से चल रहा था मध्य भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट...रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा... बिलासपुर:- चमत्कार के झांसे में मेडिकल संचालक से 50 हजार की ठगी...कथित बाबा सोने की अंगूठी और नगदी ल... मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत...