रतनपुर

रतनपुर की बेटी डॉ प्राची शर्मा बनी आर्मी कैप्टन…महिला सशक्तिकरण की बनी प्रेरणा, सभी ने दी शुभकामनाएं

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर के शिक्षक दम्पति मीरा शर्मा व अनिल शर्मा की बेटी का चयन भारतीय सेना के आर्मी मेडिकल कोर में कैप्टन के पद पर हुआ है। 161 अभ्यर्थियों की सूची में पूरे भारत मे उसे 25 वां रेंक मिला है। डॉ प्राची ने अपनी स्कूली शिक्षा रतनपुर के सरस्वती शिशु मंदिर से पूरी की तथा एम बी बी एस की शिक्षा ताईशान मेडिकल यूनिवर्सिटी चीन से पूरी की। चीन से वापस आकर उसने प्रथम प्रयास में ही एफ एम जी परीक्षा उत्तीर्ण की। कोरोना के भीषण दौर में उसने अपनी सेवाएं एम्स रायपुर में दी। इसके बाद प्रधानमंत्री शहरी चिकित्सा सेवा में भी कुछ समय अपनी सेवाएं दी।

और अन्ततः उसने भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन में बेलगाम ( कर्नाटक) के आर्मी हॉस्पिटल में पद भार ग्रहण किया। अन्तर्राष्ट्रीय कन्या शिशु दिवस के दिन उसे कर्नल रजनी तथा डॉ प्राची के पिता अनिल शर्मा के द्वारा एक एक कंधे पर तीन-तीन स्टार लगाकर कमीशनिंग किया गया। किसी भी पिता के लिए अपने बेटी को स्टार लगाना गौरव की बात है। डॉ प्राची के इस सफलता पर सरस्वती शिशु मंदिर परिवार, उनके मित्रों व परिवार जनों ने बधाई दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,