मस्तूरी

मस्तूरी :- मामूली विवाद पर जानलेवा हमला करने वाले 2 और आरोपी गिरफ्तार… पूर्व में 6 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

उदय सिंह

मस्तूरी – मामूली विवाद पर 30 जून की रात 3:30 बजे कुछ आरोपियों ने मिलकर 4 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसकी प्रार्थि की शिकायत पर पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि प्रकाश साहू, दिलेश्वर साहू, रितेश साहू,अतूल कश्यप, भावनी साहू के साथ रेमंड गये थे मुलाकात करने के बाद वापस अपने गांव आ रहे थे लीलागर नदी के पास यादव ढाबा के सामने मोटर सायकल खड़ा किये थे उसी वक्त ग्राम करूमहू के राम बलम और कुमार वही पर थे वह लोग अपने दोस्तो के साथ खाना खाने के लिये बात चीत कर रहे थे उसी समय राम बलम और कुमार तुम लोग अपने मोटर सायकल को साइड में खड़ा करके बात करो कहते हुये वाद विवाद करने लगे उसके बाद प्रार्थि अपने अपने मोटर सायकल को लेकर अपने घर जाने के लिये निकले जैसे ही लीलागर नदी का पुल क्रास करने के बाद करीबन 03:30 बजे NH-49 मेन रोड में खड़े थे उसी समय राम बलम और कुमार अपने अन्य साथीयो के साथ मोटर सायकल से आये और गाली देते हुये तुम लोग हम लोग से उलझते हो कहकर आज तुम लोगो को जान से मार देगे बोलकर डण्डा राड पाईप व धारदार हथियार जैसा वस्तु से मारपीट करने लगे प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के आरोपी रामबलम घृतलहरे रामकुमार बंजारे, राकेश धृतलहरे, परमेश्वर धृतलहरे उर्फ बबलू, भागवत धृतलहरे, जितेंद्र टण्डन सभी निवासी करूमहु थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया गया था तथा प्रकरण के अन्य फरार आरोपी प्रेम लाल लहरे पिता विजय लहरे उम्र 38 साल और अरविंद उर्फ गोलू लहरे पिता स्व. दाऊ लाल लहरे उम्र 28 साल दोनों निवासी करूमहु जो घटना दिनाक के बाद से लगातार फरार थे जिनके घर आने की सूचना पर उनके घर में दबिश देकर उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्‌तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...