बिलासपुर

एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाले 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार… शहर में एक के बाद एक मामले आ रहे सामने,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एटीम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकालने वाले 2 और आरोपियों को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, ग़ौरतलब है कि इसके पूर्व भी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, वही अब 2 और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी द्वारा बिलासपुर स्थित एस.बी.आई. बैंक के एटीएम मशीन का रखरखाव एवं मेटनेन्स का कार्य किया जाता है, जिनके जिला अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें 07-08-24 को कंपनी से सूचना मिली कि गांधी चौक एसबीआई एटीएम में तकनीकी समस्या है, पैसे नहीं निकल रहे है। जिससे रायपुर से हेड क्वाटर की गांधी चौक एटीएम मशीन खराब होने की सूचना पर गांधी चौक एसबीआई के एटीएम जाकर सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकाल रहे थे। जिसे चेक करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम से 12700/- रु निकाल लिया गया था। जिसमें गांधी चौक के एक मशीन में काला पट्टी लगा हुआ एवं दुसरे में काला पट्टी लगने का निशान बना हुआ है, जिस पर सुबह करीब 09-00 बजे जाकर कैमरा फूटेज चेक किया तो देखा कि सुबह दो व्यक्तियों के द्वारा शटर बॉक्स में पट्टी लगाते दिखाई दे रहे थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर तत्काल थाना एवं ए सी सी यू की संयुक्त संयुक्त टीम तैयार कर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन बिलासपुर के पास घेरा बंदी की गई दो अज्ञात व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम राहुल कुमार पिता मनोज यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बेलदरिया थान हिसुआ जिला नवादा बिहार और विपिन बिहारी शरण पिता उपेन्द्र कुमार भोला उम्र 38 वर्ष निवासी शाहोपुर थाना सिरदला जिला नवादा बिहार का रहने वाले बताये। जिनसे सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर एटीएम के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर चोरी करना बताते हुये गांधी चौक स्थित एसबीआई एटीएम में घटना कारित करना स्वीकार किए। चोरी किये रकम कुल 12700 रू. एवं एक एक काला पट्टी पृथक से बरामद कराये आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू एससीसीयू प्रभारी राजेश मिश्रा, उनि बसंत राम साहू प्रआर. शोभित कैवर्त आर. गोकूल जांगड़े नूरूल कदीर एव तदबीर पोर्ते विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...