रायगढ़

दोस्त को शराब पिलाकर मोबाईल किया चोरी…फिर ऑनलाइन ट्रांसफर किये 2 लाख 40 हजार रुपए

रमेश राजपूत

रायगढ़ – चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राहुल महतो (29 साल) निवासी ठाकुरदिया को आज मुखबीर की सूचना पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा स्टेशन के पास धर दबोचा गया है,जिसे गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। ग़ौरतलब है कि मोबाइल चोरी को लेकर 13 फरवरी 2024 को डभरारोड खरसिया निवासी गोविंद गुप्ता (उम्र 28 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 नवंबर 2023 की रात, लगभग 9 बजे, वह राठौर चौक के पास अपने दोस्त बिट्टु सिंह, राहुल महतो, सौरभ अग्रवाल के साथ शराब पीया था। दोस्त इसके मोबाइल फोन पर यूपीआई नंबर देख लिये थे । इसे नशे में घर छोड़ कर आये । अगले दिन सुबह जब वह उठा, तो उसका मोबाइल गायब था। दुसरा मोबाईल व सिम लिया और अपने मोबाईल में फोन पे एप डाउन लोड किया तो पता चला कि खाते से फोन पे के माध्यम से बिट्टु सिंह, राहुल महतो व अन्य के खाते में दिनांक 11.11.23, 12.11.23 एवं 13.11.23 को रकम 2,40,000 रूपये ट्रजेक्शन हो चुका था । मोबाइल चोरी की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में आरोपियों पर धारा 457, 380 आईपीसी कायम कर आरोपी बिट्टु सिंह और सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया।

दोनों ने अपराध स्वीकार किया और बताये गोविंद के मोबाइल से ट्रांसफर में मिले रूपए से सौरभ अग्रवाल ने 70 हजार रूपये और बिट्टु सिंह ने 50 हजार रूपए लिये थे, दोंनो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था। आरोपी राहुल महतो फरार था जिसे आज गिरफ्तार किया गया । आरोपी राहुल महतो ने बताया कि उसने चोरी की मोबाइल से अपने मोबाइल पर 140000 रूपये फोन पे किया था, गोविंद का मोबाइल खरसिया चौंक पर कहीं गिर गया। मोबाइल चोरी कर उसके माध्यम से पैसे निकाले और इसे खर्च किया। आरोपी को नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की गिरफ्तारी कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शंकर क्षत्री, आरक्षक सोहन यादव, किर्ती सिदार की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,