बिलासपुर

चोरी की एक्टिवा में घूम रहा 1 नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे…घर से भी 1 चोरी की एक्टिवा बरामद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चोरी की एक्टिवा में घूम रहे एक नाबालिग चोर को पुलिस ने पकड़ा है, जिसके कब्जे से 2 एक्टिवा गाड़ियों को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना तारबाहर को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक बालक चोरी कि एक्टिवा मे घुम रहा है उक्त सूचना पर तत्काल टीम बनाकर उक्त मौके पर घेराबंदी कर बालक को चोरी की एक्टिवा सहित पकड़ा गया। उसके घर कि तलाशी लेने पर एक और चोरी कि एक्टिवा मिली, जिससे कडाई से पूछताछ करने पर 12.10.2022 को आकाश कोचिंग सेंटर के बाहर सीएमडी कालेज के पास से एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 ए पी 9829 को चोरी करना एवं 28.07.2024 को अग्रसेन चौक

दिल्ली बिरयानी सेंटर के पास एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 वी 8032 को चोरी करना स्वीकार किया है। नाबालिग के कब्जे से दो नग एक्टिवा कीमती 60000/ रूपये जप्त कर उक्त बालक को किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल संप्रेषण गृह बिलासपुर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक संजीव कुमार ठाकुर एवं आरक्षक भागीरथी गेंदले, प्रेम सूर्यवंशी अरविंद कुर्रे, का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ...