जांजगीर चाँपा

रक्षाबंधन में घर जा रहे एसईसीएल कर्मी को अनियंत्रित कार ने मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत…पत्नी और बेटी को भी आई चोट, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा- रफ्तार की कहर से एक परिवार का मुखिया आज दुनिया छोड़ कर चला गया, दूसरे की लापरवाही से एक बच्ची के सिर से पिता का साया छीन गया तो वही एक पत्नी का सुहाग उजड़ गया। रक्षाबंधन के त्यौहार में इस दुखद हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन ली। मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा जिले के सारागांव के पास मुख्यमार्ग पर हुआ है,

जहां कोरबा दीपका में कार्यरत एसईसीएल कर्मी प्रदीप शर्मा अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपने घर सारागांव स्कूटी क्रमांक सीजी 12 ए एस 3539 से जा रहे थे, जो सारागांव के पास ही पहुँचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार क्रमांक सीजी 12 आर 4881 ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया,

जिससे स्कूटी दूर जाकर गिरी, टक्कर इतनी जोरदार हुई कि मौके पर ही स्कूटी चालक एसईसीएल कर्मी प्रदीप शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, वही पत्नी और बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिन्हें पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया और कार सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...