बिलासपुर

अंतर्राज्यीय बसोर गिरोह के 7 सदस्य चढ़े बिलासपुर पुलिस के हत्थे….सीपत के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी सहित कई चोरियों का हुआ खुलासा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले की पुलिस को ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी सहित कई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता मिली है, जिसमें तार से तार जोड़ते हुए पुलिस अंतर्राज्यीय चोर बसोर गिरोह तक पहुँची और उनके 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा राज्य के विभिन्न जिलो रायपुर, जांजगीर-चाम्पा, बालोद, बलौदा बाजार, अम्बिकापुर सहित बिलासपुर जिले के सीपत व चकरभाठा में सोने-चांदी के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। ग़ौरतलब है कि 15-16 जुलाई 24 की दरम्यानी रात्रि 04-05 अज्ञात आरोपी स्थानीय दामोदर ज्वेलर्स के शटर का ताला पत्थर से तोडकर एव शटर को लोहे के राॅड से अटाॅसकर दूकान में प्रवेश कर सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम कुल किमती 24,50,000 रू की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए थे। मामले की रिपोर्ट पर उपरोक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। घटना की सूचना पर संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर, रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर स्वयं घटना स्थल पहूॅचकर मामले में तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकड़ने के निर्देश दिए गए थे, जिस पर ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना सीपत की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे 500 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो का हुलिया एवं उनके शरीर में ’’टैटु/गोदना’’के संबंध में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई। सायबर सेल बिलासपुर की टेक्निकल इनपुट से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया मामले में आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अनूज कूमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू./ग्रामीण, उदयन बेहार डी.एस.पी. हेडक्वार्टर, निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के साथ थाना सीपत निरीक्षक निलेश पाण्डेय उप निरीक्षक अजहर ए.सी.सी.यू. की विशेष टीम गठित कर आरोपीयो की गिरफ्तारी व मशरूका बरामदगी हेतु टीम सिंगरौली मध्य प्रदेश रवाना किया गया।

टीम द्वारा लगातार 07 दिन तक सिंगरौली, बैढन, सरई, बरगवा, लामादीह, बांधा, उज्जैनी, देवरी, (म.प्र.) मिर्जापुर, बनारस, जौनपुर (उ.प्र.) में कैम्प कर टेक्निकल इन्पुट व लोकल इन्पुट के आधार पर आरोपीयो के ठिकानो की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर चिन्हित अपराधियो लालमन उर्फ बडका, रामधीन बसोर, सियाराम बसोर, लालजी उर्फ किनका बसोर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपीयो द्वारा घटना कारित करने से पहले बिलासपुर रेल्वे स्टेशन में आकर रूकना एवं उनके गिरोह के साथियो द्वारा घटना स्थल के आस पास की रेकी कर घटना को अंजाम देना बताया गया। घटना बाद चोरो द्वारा अपने पुर्व परिचित मनीश सोनी उर्फ सोनू एवं अमित सिंह को बुलाया गया जो अपने चार पहिया वाहन से बिलासपुर आये जिसके साथ सभी वाहन में बैठकर वापस सिगरौली चले गये एवं चोरी से प्राप्त कुछ सोने चांदी के जेवरात को पहले आपस में बांट लिए, उसके बाद शेष बचे हुये जेवरातो को मनीष सोनी और राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेच कर रकम को आपस में बांट लिए। आरोपियो से मिली उक्त जानकारी के आधार पर मनीश सोनी से पुछताछ करने पर अमित सिंह के साथ वाहन में आना और चोरी किये हुये आभुषणो को खरीदना स्वीकार कर उक्त आभुषणो को गलाकर चांदी की सिल्ली में परिवर्तित करना बताने पर से उक्त चांदी की सिल्लीयो तथा वाहन को जप्त किया गया चोरी की गई संपत्ति में से राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया को बेचे गये आभुषणो को उसके कब्जे से जप्त कर सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर अग्रिम पुछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड लिया गया है। आरोपियो से पुछताछ कर प्रदेश में हुई कई चोरी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किया गया है, जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

सराहनीय सफलता के लिए किए जाएंगे पुरस्कृत…

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा द्वारा चोरी के संबंध में पुराने हिस्ट्रीशीटर आसपास के रेल्वे स्टेशन डेरो एवं संदिग्धो की लगातार चेकिंग एवं प्रभावी कार्यवाही करने पर उनकी प्रशंसा की गई है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस प्रकार घटित गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासे में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण/ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, उदयन बेहार डी.एस.पी. हेडक्वार्टर, निमितेश सिंह नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक निलेश पाण्डेय निरीक्षक उप निरी. अजहररूद्दीन, प्रभाकर तिवारी (ए.सी.सी.यू.), सउनि दिलीप प्रभाकर प्र.आर. देवमुन सिंह पुहुप, आतिश पारिक आरक्षक विकास राम, तरूण, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, बोधुराम, निखिल, तदबीर, विरेन्द्र, सत्य पाटले, अविनाश, राहुल, सतीश, प्रशांत, राघवेन्द्र, शकुन्तला साहू व ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की भूरी-भूरी प्रशांसा करते हुये उन्हे नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। जिनके लगातार एवं अथक प्रयासो तथा अत्यंत लगन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के कारण यह महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

ज्वेलरी दूकान में चोरी के दर्ज प्रकरण-

01. चौकी राहौद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा अपराध क्रमांक 264/24 धारा 457, 380

भा.द.वि. घटना दिनाॅक 30.06.24 के दरम्यानी रात।

02. आदित्य ज्वेलर्स कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा अपराध क्रमांक 312/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. घटना दिनाॅक 02.07.24 के दरम्यानी रात।

03. दामोदर ज्वेलर्स सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 336/24 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. घटना दिनाॅक 15-16.07.24 के दरम्यानी रात।

04. थाना धरसींवा जिला रायपुर अपराध क्रमांक 345/24 धारा 457, 380, 120बी भा.द.वि. घटना दिनाॅक 06-07.06.24 के दरम्यानी रात।

05. थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 272/24 धारा 457, 380 भा.द.वि. घटना दिनाॅक 12-13.06.24 के दरम्यानी रात।

06. जिला सीतापुर अपराध क्रमांक 239/24 धारा 331(4), 305(1) बी.एन.एस. घटना दिनाॅक 30-31.07.24 के दरम्यानी रात।

गिरफ्तार आरोपी:-

01. लालमन उर्फ बडका पिता स्व. सिद्धु बसोर उम्र 54 साल निवासी बरहवाटोला थाना बरगवा जिला सिंगरौली (म.प्र.) (पुर्व में 11 अपराध दर्ज)

02. रामधीन बसोर पिता स्व. हंसलाल बसोर उम्र 56 साल निवासी बाघाडीह हथकौडापारा पीपरडाढ थाना बरगवा जिला सिगरौली (म.प्र.) (पुर्व में 17 अपराध दर्ज)

03. सियाराम बसोर पिता स्व. दादन बसोर उम्र 51 साल निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (पुर्व में 15 अपराध दर्ज)

04. लालजी उर्फ किनका बसोर पिता बसंतलाल बसोर उम्र 35 साल निवासी लामीदह सरई थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (पुर्व में 08 अपराध दर्ज)

05. राजेन्द्र गुप्ता उर्फ गुड्डा बनिया पिता मोचन गुप्ता उम्र 37 साल निवासी गजरा बहरा थाना सरई जिला सिंगरौली (म.प्र.) (खरीददार)।

06. मनीश सोनी उर्फ सुशांत उर्फ सोनू पिता नान्हे सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी मेन रोड गनयारी वैढन थाना कोतवाली जिला सिंगरौली (म.प्र.) (खरीददार)।

07. अमित सिंह पिता स्व. शिवराज सिंह उम्र 33 साल निवासी गनयारी थाना कोतवाली वैढन जिला सिंगरौली (म.प्र.) (खरीददार का सहयोगी)।

बरामद संपत्ति:-

33 कि.ग्रा. चांदी के जेवर व गलाये गये चांदी की सिल्ली,

125 ग्राम सोने के जेवर,

04 लाख रू नगदी रकम,

01 होण्डा सीटी कार (चोरी के लिये उपयोग),

01 पल्सर मोटर सायकल, (रेकी में उपयोग)

06 नग मोबाईल फोन बरामद कुल किमती करीब 52 लाख रू।

error: Content is protected !!
Letest
शादी समारोह में फिर बवाल.... बारातियों पर पथराव, कई घायल, पुरानी रंजिश बनी वजह, ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स...