मस्तूरी

मस्तूरी:- पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ अपराधी…चाकू की नोक पर ट्रक चालकों से लूट का मामला, 3- 4 आरोपियों ने 3 वारदातों को दिया अंजाम,

उदय सिंह

मस्तूरी – शहर से लगे थाना क्षेत्र मस्तूरी में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद है। जो स्थानीय पुलिस के नाक के नीचे बेखौफ होकर लुटपाट की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला ग्राम गतौरा और जयरामनगर से प्रकाश में आया है। जहां लुटेरो ने चाकू की नोक पर एक दो नहीं बल्कि तीन तीन हाइवा चालकों से लूट की घटना को अंजाम दिया है। ताज़ूब की बात यह है की मस्तूरी थाने से कुछ दूर ही अज्ञात युवकों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन इसकी भनक तक मस्तूरी के काबिल थाना प्रभारी और चौकस रहने की डींगे हाकने वाले मस्तूरी थाने के पुलिसकर्मियों को नही लगी। मिली जानकारी के अनुसार पहला मामला ग्राम गतौरा मरघट मोड का है, जहां मंगलवार को हाईवा क्रमांक CG 10 W 9477 का ड्राइवर संतोष सोनवानी सामान खाली करके मस्तूरी गिट्टी खदान जा रहा था उसी दौरान रात करीब 01.25 बजे ग्राम गतौरा के मरघट मोड के पास चार लडके सडक पर खडे हो गए और उसके साथ चाकू की नोक पर चार हजार रूपये, हाईवा के केबीन में रखा हुआ जेक, व्हील पाना, जेक राड जबरदस्ती लूट कर भाग निकले। इसी तरह हाईवा क्रमांक CG 10 BH 9288 का ड्राइवर राकेश कुमार केवट भी अकलतरा से डस्ट लोड कर डस्ट खाली करने गतौरा जा रहा था उसी दौरान रात करीब 02.25 बजे ग्राम गतौरा अटल चौक के पास मेन रोड में 02 लडके सडक पर खडे हो गए। जिन्होंने चाकू की नोक पर मोबाइल सहित 1700 रुपए को लूट लिया। वही ट्रेलर क्रमांक CG 10 BS 4849 के ड्राइवर अमृत लाल सोनवानी भी राशि स्टील प्लांट जयरामनगर से कोल फाईल लोड कर रायगढ जा रहा था जिससे भी इसी दौरान रात करीब 12.50 बजे ग्राम जयरामनगर रेल्वे फाटक के आगे नया पुल के पास चार लडके सडक पर खडे होकर चाकू की नोक पर 5000 रुपए की लूट को अंजाम दिए। तीनो ही मामले कि शिक़ायत प्रार्थीयो ने मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के वाहन चालकों में खौफ का माहौल है। जिसको लेकर सख़्त कार्यवाही दोषियों पर करने की जरूरत समझी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर