रतनपुर

जिले में फिर एक झोलाछाप के ईलाज के बाद महिला की हुई मौत….रतनपुर पुलिस जुटी जांच में, कराया गया पोस्टमार्टम

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बुधवार की शाम इलाज के लिए गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले झोलाछाप के पास लेकर गई एक महिला की मौत हो गई है। झोलाछाप ने महिला को दो इंजेक्शन लगाए थे। इसके बाद से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पीएम कराया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कलमीटार में रहने वाला लक्ष्मी बिंझवार रोजी-मजदूरी करता हैं।

उसकी पत्नी रेखा बिंझवार की तबीयत खराब थी। बुधवार की शाम वह पत्नी को लेकर गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले सत्यजीत गोलदार के पास गए। वह मेडिकल स्टोर के बगल में की क्लीनिक चलाता है। झोलाछाप ने महिला को दो इंजेक्शन लगाए। इसके बाद लक्ष्मी अपनी पत्नी को लेकर घर आ गए। कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई।

महिला की सांस फूलने लगी। इस पर लक्ष्मी अपनी पत्नी को लेकर रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे।। लेकिम रास्ते में ही उनकी पत्नी की मौत हो गई। रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, वही इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव का पीएम कराया है। इससे महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...