बिलासपुर

मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और सुधारने 20 अगस्त से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम होगा शुरू…बीएलओ घर घर करेंगे सर्वे

रमेश राजपूत

बिलासपुर – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अनुसार 20 अगस्त 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक संबंधित बीएलओं के द्वारा घर-घर सर्वेक्षण कर निर्वाचक नामावली में नए मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने, विलोपित करने तथा आवश्यक संशोधन हेतु सत्यापन का कार्य संपादित किया जाएगा। इस कार्य के पश्चात फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 29 अक्टूबर 2024 को किया जाकर दावे एवं आपत्तियां संबंधित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त अभिहित अधिकारियों द्वारा प्राप्त की जाएगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के निराकरण पश्चात 06 जनवरी 2025 को निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं आम लोगों से अपील की है कि वे अपने बीएलओ को इस कार्य में अपेक्षित सहयोेग प्रदान करें।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...