रायगढ़

घर के बाहर खड़ी ट्रैक्टर चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…. उड़ीसा ले जाकर बेचने की फिराक में थे आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़– किसान के घर से ट्रैक्टर की चोरी करने वाले आरोपियों को पुसौर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 26 जुलाई 2024 को छोटे भण्डार निवासी गोविंद राम पटेल ने अपने ट्रैक्टर क्रमांक CG13AH6160 (जॉनडियर) की चोरी की रिपोर्ट थाना पुसौर में दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 08 जुलाई 2024 को शाम 6:30 बजे पटेल ने अपने ट्रैक्टर को घर के सामने रोड किनारे खड़ा किया था, लेकिन सुबह 5:00 बजे ट्रैक्टर गायब पाया। जिसकी सूचना उसने 9 अगस्त को पुलिस को दी। पुसौर पुलिस ने मामले में मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पतासाजी की। पतासाजी के दौरान चोरी गए ट्रैक्टर के ओडिशा में होने की जानकारी हुई।

ऐसे में पुलिस की टीम को मुखबिर के माध्यम से पता चला कि गुरुदेव द्वारा चन्द्रपुर-डभरा-सरिया-भुक्ता होते हुए बरगढ़ ले गए। बरगढ़ में ट्रैक्टर बेचने की कोशिश की, लेकिन सौदा नहीं हो पाया। इसके बाद वे ट्रैक्टर को बलांगीर और रायगढ़ा ले गए, लेकिन वहां भी ग्राहक नहीं मिला। ट्रैक्टर के बिगड़ने पर आरोपियों ने उसे ग्राम डागसोरदा के घने जंगल में छिपा दिया। जिसपर पुलिस ने गुरुदेव, छोटू और बलराम साहू को हिरासत में ले कर पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने ग्राम छोटे भंडार से ट्रैक्टर चुराना स्वीकार किया और बताया कि रास्ते में ट्रैक्टर के बिगड़ जाने पर ओडिशा के रायगड़ा जिले के ग्राम डागशोरदा के जंगल में खड़ा कर दिया है । मालूम हो की यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

जहां से पुसौर पुलिस आरोपियों के साथ मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर बरामद कर रायगढ़ ले आई। उक्त कार्यवाही में पुसौर पुलिस के निरीक्षक रोहित कुमार बंजारे के नेतृत्व में मनमोहन बैरागी, उमाशंकर विश्वाल, ओशनिक विश्वाल, धनुर्जय बेहरा, प्रकाश गिरी और नरोत्तम यादव की भूमिका रही ।वही प्रार्थी किसान गोविंद पटेल ने पुसौर पुलिस का साधुवाद किया।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...