कोरबा

शहर में बाइक चोरी को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 3 बाईक और 1 स्कूटी बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – जिले के शहरीय इलाको में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ने में सफ़लता मिली है। जिनके कब्जे से 4 चोरी के वाहन को बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के शहरीय इलाको में लगातार बाइक चोरी की घटना बढ़ गई थी। जिसपर कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर सिटी कोतवाली टीआई एमबी पटेल व मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम पता-साजी में जुटी थी। इस दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर शहर के सीतामणी निवासी भरत लाल साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने दोपहिया वाहन की चोरी करना स्वीकार कर लिया। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने उसके पास से 4 दोपहिया वाहन बरामद किया है। जिसमें 3 बाइक और 1 स्कूटी शामिल है। मामले में आरोपी भरतलाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मानिकपुर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के मुताबिक कुछ दिन पहले ही अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से 21 दोपहिया वाहन जब्त किए गए थे।

error: Content is protected !!
Letest
चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं...