रायगढ़

व्यापारी की चोरी हुई मोबाईल से 17 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी…. 2 शातिर आरोपी झारखंड से गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – व्यापारी का मोबाइल चोरी कर उसके खाते से 17 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल सहित तकनीकी उपकरणों को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दानीपारा निवासी गौरीशंकर बेरीवाल ने 4 अप्रैल को कोतवाली थाने में में शिकायत दर्ज कराई कि उनका मोबाइल 30 अक्टूबर 2024 को संजय कॉम्प्लेक्स में खो गया था, जिसका सिम उन्होंने तुरंत बंद करवा दिया था। बाद में उन्हें तब हैरानी हुई जब 28 मार्च 2025 को बैंक से जानकारी मिली कि उनके खाते से 30 अक्टूबर से 16 नवंबर के बीच 17,16,552 रुपये की निकासी हो चुकी है, जबकि उन्होंने ऐसा कोई लेन-देन नहीं किया था। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दी। जिसपर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर साइबर सेल ने तकनीकी विश्लेषण करते हुए मनी ट्रांसफर में प्रयुक्त आईपी एड्रेस और सिम की लोकेशन ट्रेस किया। जांच में सामने आया कि मोबाइल झारखंड के साहेबगंज जिले में मुकेश चौधरी नामक व्यक्ति के पास इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली और साइबर सेल की विशेष टीम गठित कर झारखंड रवाना किया। स्थानीय पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी मुकेश चौधरी और उसके साथ अपराध में शामिल आरोपी सुरेश चौधरी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से ठगी के लिए नेट उपलब्ध कराया गया मोबाइल और प्रयुक्त मोबाइल जब्त किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपीगण ऑनलाइन ठगी के लिए नयी तकनीक उपयोग करते थे। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...