जांजगीर चाँपा

अंधविश्वास में बदला लेने हुई थी महिला की हत्या…संदिग्ध हालत में आंगनबाड़ी के पास मिली थी अर्धनग्न लाश,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अंधविश्वास में महिला को अपने माता पिता की मौत का जिम्मेदार मानते हुए गला घोंटकर हत्या की थी। मिली जानकारी के अनुसार रमेश अहिरवार निवासी पुराना थाना अकलतरा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी पत्नी सुखमनी बाई उम्र 40 वर्ष की 15.08.2024 के शाम 07.00 बजे घर से निकली थी जिसे रात्रि 08-30 बजे शराब के नशे में अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ घुमते हुए पुराना थाना अकलतरा की ओर जाते देखे थे उसके बाद वह रात में घर वापस नही आई तो परिजन के द्वारा आस पास मे पता तलाश किए लेकिन मृतिका सुखमनी बाई का कही पता नही चला 16.08.2024 को प्रात: करीबन 10.00 बजे पता चला कि सुखमनी बाई जो खोड जाने वाले रोड किनारे आंगनबाडी के पास बेहोश हालत मे पड़ी है, सूचना पर परिजन जाकर देखे तो सुखमनी बाई आंगनबाडी के पास रोड किनारे घास के बीच मे पड़ी थी जिसकी मृत्यु हो गई थी, मामले में थाना अकलतरा में मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

मर्ग जांच को गंभीरता से लेते हुए एवं मृतिका का शव संदिग्ध हालत में पाये जाने से विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल फोरेंसिक टीम के साथ अकलतरा पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एंव मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कर सीएचसी अकलतरा से शव का पीएम कराया गया है शार्ट पीएम रिपोर्ट मे मृतिका का गला दबाकर हत्या करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा मे अपराध धारा 103(1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया ।अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया। इसी दौरान अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 15.08.2024 के रात्रि करीब 08-30 बजे अकलतरा के सूरज बंजारे के साथ मृतिका को घुमते देखने पर आरोपी सूरज बंजारे को पुलिस हिरासत में लेकर कडाई से व मनोवैज्ञानिक तरिके से पूछताछ करने पर बताया कि उसके माता पिता को टोना जादू कर मृतिका के द्वारा मारा गया है, जिसकी रंजिश पर अपने हाथ से मृतिका का गला दबाकर हत्या करना जुर्म स्वीकार किया गया । जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय , सउनि दाउलाल बरेठ आरक्षक राघवेन्द्र धृतलतरे, बृजपाल बर्मन, बसंत साहू, शेषनारायण साहू, महिला आर. रश्मि भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...