बिलासपुर

बिलासपुर हत्याकांड :- पिता की हत्या का बदला लेने बेटे कर रहे थे 8 वर्षो से इंतजार….मौका मिलते ही 3 आरोपियों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रक्षाबंधन के दिन सरकंडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड की घटना सामने आई है, जिसमें 3 भाइयों ने मिलकर पड़ोसी व्यक्ति को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में रहने वाला छतराम केंवट रोजी-मजदूरी करता था। सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उस पर घात लगाकर कुल्हाड़ी और लाठी से जान लेवा हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इधर हत्या की सूचना पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, जिससे पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले धर्मेंद्र केंवट और उसके भाईयों से छतराम का विवाद चल रहा था।

जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत केंवट और धर्मेंद्र को पकड़ लिया है। इधर जितेंद्र पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष ने करीब 8 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेज दिया था। करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूटकर बाहर आ गए। संतोष पूणे में रहकर रोजी मजदूरी करता है। छतराम गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी कर रहा था। अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उन्होंने छतराम की हत्या की घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

समाज मे कर रहे थे अपमानित….

आरोपी युवकों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोगो ने पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे। इसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या करने की योजना बना ली थी। सोमवार को मौका मिलते ही उन्होंने छतराम को मौत के घाट उतार दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...