गरियाबंद छत्तीसगढ़

महिला और पुरुष की नदी किनारे मिली लाश, पुलिस प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की जता रही आशंका….

रमेश राजपूत

गरियाबंद – जिले में एक महिला और एक युवक की लाश नदी किनारे पड़ी मिली, बताया जा रहा है कि दोनों ने जहरीली दवाई पीकर जान दी है। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे और शादीशुदा थे। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने साथ में खुदकुशी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला जुगाड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला और पुरूष के शव नदी किनारे पड़े हुए हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराई तो पता चला कि वो परमेश्वर मरकाम (37) और ललिता यादव (38) के थे। दोनों ही पास के गांव साहेबिन कछार के रहने वाले थे। पुलिस को वहीं पर डिस्पोजल मे एक तरल पदार्थ भी मिला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो जहरीला पदार्थ पीने से मौत होने का कारण सामने आया है। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दोनों शादीशुदा थे। हालांकि ललिता विधवा थी और उसके 4 बच्चे हैं। जबकि परमेश्वर के 5 बच्चे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि ललिता और परमेश्वर में गहरी दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के पास काफी आना-जाना था। रविवार को दोनों साथ में निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। इस बीच अगले दिन सोमवार को दोनों के शव मिले। ऐसे में पुलिस को प्रेम प्रसंग में जान देने की आशंका है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...