मस्तूरी

मस्तुरी: निर्माणधीन मकान में जुआ खेल रहे 3 जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे….कब्जे से 9 हजार नगद और ताशपत्ती जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – पेट्रोलिंग में निकली पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्री में एक निर्माणधीन मकान में जुआ खेल रहे 3 जुआरियों को पकड़ा है, वही बाकी जुआरी पुलिस को देखकर भागने खड़े हुए। जहाँ से पुलिस ने कुल 9 हजार रुपए को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पेंड्री में अनिल गुप्ता के निर्माणाधीन मकान के पास कुछ लोग तास पत्ती से रूपये पैसों का दाव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे हैं। जिसमें मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ पुलिस को आते देखकर कुछ जुआरी भाग निकले, मौके पर अनिल गुप्ता पिता रामकुमार गुप्ता उम्र 48 वर्ष निवासी नेतानगर मस्तुरी, पारस गुप्ता पिता सुरेन्द्र गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती मस्तुरी, रामकुमार सोनी पिता स्व. गया राम सोनी उम्र 63 वर्ष निवासी नेतानगर मस्तुरी मिले जिनके कब्जे से क्रमश: अनिल गुप्ता के पास से 3200 रूपये, पारस गुप्ता के पास से 3000 रूपये, एवं रामकुमार सोनी के पास से 2800 रूपये कुल 9000 रूपये नगदी रकम तथा 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी को जब्त किया गया है, जिनके खिलाफ़ धारा 3(2) जुआ एक्ट का अपराध घटित करने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है ।

पुलिस कार्यवाही में उठते सवाल..

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मौके पर पकड़ाए जुआरियों से एक मारुति सुजुकी की एस्प्रेसो कार और 2 बाइक को भी बरामद किया गया था जिसे बकायदा थाने भी लाया गया था लेकिन कार और बाइक को पुलिस ने जब्त नही किया और न ही एफआईआर में जोड़ा गया है,उसे छोड़ दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...