जांजगीर चाँपा

चोरी के मामलों में लिप्त आरक्षक सेवा से बर्खास्त….पुलिस विभाग ने की सख्त कार्रवाई,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांजगीर-चांपा पुलिस ने चोरी के संगीन प्रकरणों में लिप्त पाए गए आरक्षक शशिकांत कश्यप को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह निर्णय पुलिस विभाग द्वारा आंतरिक अनुशासन और कानून व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक शशिकांत कश्यप को चोरी जैसे संगीन अपराध में संलिप्त पाए जाने के बाद विधिवत रूप से गिरफ्तार कर दिनांक 23 मई 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। जांच में सामने आया कि आरक्षक ने पुलिस बल में रहते हुए संगठित गिरोह की तरह कार्य करते हुए तीन अलग-अलग चोरी की घटनाओं में भागीदारी की थी। पुलिस में इस प्रकार का आचरण विभागीय नियमों और अपेक्षित आचार संहिता के स्पष्ट उल्लंघन की श्रेणी में आता है। एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी का इस तरह के अपराधिक कृत्यों में शामिल होना न केवल विभाग की साख को ठेस पहुंचाता है, बल्कि जनविश्वास को भी कमजोर करता है। इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत आरक्षक शशिकांत कश्यप को आज दिनांक 5 जून 2025 को सेवा से पदच्युत कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस तरह के अनुशासनहीन और आपराधिक कृत्य को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...