गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलकत्ता में डॉक्टर के साथ बर्बरता और हत्या से लोगो में उबल रहा आक्रोश…आरोपियों को फांसी देने उठ रही मांग….विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि देकर किया प्रदर्शन

रमेश राजपूत

जीपीएम – कलकत्ता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कृत्य और हत्या के विरोध में पेंड्रा में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी के द्वारा दादा भयहरण हनुमान मंदिर से रैली निकालकर हत्यारों को फांसी दो, माता-बहनों का अपमान नहीं सहेगा हिंदूस्तान, मृत डॉक्टर को शीघ्र न्याय दिलाया जाए, नारा लगाते हुए दुर्गा चौक में दीप प्रज्ज्वलित कर डॉक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और हत्यारे को शीघ्र फांसी देने की मांग की गयी। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात दुर्गा चौक में हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की गई। जिला अध्यक्ष हर्ष छाबरिया ने कहा कि हमारे समाज में स्त्रियों के ऊपर किसी भी तरह का अत्याचार को सहन नहीं किया जा सकता है। इस तरह की घटना चाहे कहीं भी हो निंदनीय है सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने कड़े कानून बनाने चाहिए ताकि समाज के बीच रहने वाले ऐसे अपराधियों में डर का माहौल पैदा हो। जिला उपाध्यक्ष सरोज पवार ने कहा कि भारत में महिलाओं को माँ का दर्जा दिया गया है महिलाओं को पूजा जाता है आज जो अपराध बंगाल में हुआ इसकी जितनी भी निंदा करें कम है ऐसे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर बीच चौक में खड़ा कर मौत की सजा देना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस प्रदर्शन में डाक्टर भारत त्रिपाठी के साथ आक्रोश में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिसमे स्वामी कृष्ण प्रपन्ना चार्य , विहिप जिला मंत्री सौरभ साहू,जिला सह मंत्री प्रकाश साहू,बजरंग दल ज़िला संयोजक सागर पटेल, ज़िला विद्यार्थी प्रमुख देवांश तिवारी,दुर्गा वाहिनी जिला सयोजिका वैशाली पाण्डेय,मीनू पांडेय,संतोषी साहू,आकांक्षा साहू,संतोषी गोस्वामी,पायल वैष्णव,दिव्या केशरी,संजना साहू,कशिश साहू, दीपाली साहू,रानी रजक, नीतू साहू, अंजू साहू, रानी यादव,श्रेया गुप्ता, रंजिता केशरी,निधि राठौर,रिया राठौर ,गौरी राठौर,रेखा राठौर,सत्यम राठौर निशा राठौर,अमन गुप्ता,राजा कश्यप,रतन विश्कर्मा,विमल मिश्रा प्रहलाद साहू,ब्रिजेश सोनी,नरेन्द्र केवट ,रमेश पाठकर,घनश्याम साहू,शुभम गुप्ता,शैलेश जायसवाल,अंकित साहू,सुजीत यादव ,हर्ष पटेल,श्रियांश सहित बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि अर्पित की।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...