रायगढ़

मोबाईल फोन नही देने पर साथी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या….फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – मामूली विवाद के बाद अपने साथी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पूंजीपथरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जहा जेओन प्लांट में फर्नीस हेल्फर के पद पर कार्यरत पेंड्रा निवासी जयसिंह मेश्राम की मौत की सूचना 19 अगस्त को पुलिस को मिली। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि घटना के दिन जब जयसिंह मेश्राम और बिलीयम भगत शाम 4 बजे तुमीडीह बाजार से लौट रहे थे। बाजार से वापस आते समय, दोनो के बीच फोन को लेकर कहा सुनी हुई। जिसके बाद रात लगभग 8 बजे, बिलीयम भगत ने जयसिंह के कमरे में जाकर फिर से मोबाइल फोन मांगा, जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान, बिलीयम भगत ने उत्तेजित होकर पास में रखे टंगिया से जयसिंह के सिर, कान और कलाई पर वार किया, जिससे गंभीर चोटें आईं। अन्य कर्मचारियों ने जयसिंह को तत्काल शासकीय अस्पताल रायगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर मामले में फरार चल रहे झारखंड कमलपुर निवासी बिलीयम भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में टीआई राकेश मिश्रा, एएसआई जयराम सिदार, सरस्वती महापात्रे थाने के स्टाफ शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...