जांजगीर चाँपा

बलौदा थाना प्रभारी और आरक्षकों से मारपीट करने वाले 4 और आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस सरगर्मी से अन्य फरार आरोपियों की कर रही तलाश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बलौदा थाना प्रभारी और आरक्षक से मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने पूर्व में 1 आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब फिर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वही अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि 18.08.2024 को आहत् शैलेन्द्र कुर्रे एवं परिजनों को थाना बलौदा द्वारा डाक्टरी मुलाहिजा करा शासकीय अस्पताल बलौदा से वापस लाया जा रहा था। तभी दोपहर करीबन 02.40 बजे रास्ते में मुख्य आरोपी विवेक साण्डे निवासी ग्राम बिरगहनी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ आरक्षक के मोटर सायकल को रुकवाकर आहत शैलेन्द्र कुर्रे को गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, मारपीट करने से आरक्षक गोवर्धन द्वारा मना किया तो उसको भी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे आरक्षक द्वारा अपने बचाव के लिए तत्काल थाना बलौदा आया और घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरी. अशोक वैष्णव को बताया तो तत्काल थाना प्रभारी और अन्य स्टाफ घटना स्थल गए, तो देखे कि आरोपी संतानु साण्डे अपने अन्य साथियों के साथ आहत् शैलेन्द्र कुर्रे को मारते हुए बजरंग चौक तरफ़ आ रहे थे।

तभी थाना बलौदा प्रभारी द्वारा बीच बचाव किया गया तो उन्हें भी गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर वहां से भाग गयें। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना स्तर से तत्काल टीम गठित किया गया था। विवेचना दौरान फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर आरोपी विवेक साण्डे पिता मोहित राम साण्डे उम्र 25 साल , लव कुमार साण्डे पिता मोहित राम साण्डे उम्र 36 साल, दीपांशु साण्डे पिता सत्यनारायण साण्डे उम्र 20 साल , दिलेश्वर साहू उर्फ चिंटु पिता सुरेश साहू उम्र 25 साल को घेराबंदी कर पकड़ा जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार कियें जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार है जिनकी लगातार पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव, सउनि कौशल सिदार, प्र आर गजाधर पाटनवार, प्र आर मुकेश यादव, केदार साहू, आर, हेमंत साहू, श्याम राठौर, महेश राज, देव मरकाम, उमेश यादव, अंचल कटकवार, गोवर्धन टाइगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...