मस्तूरी

मस्तूरी: निर्मोही मां ने नवजात शिशु को सड़क किनारे छोड़ा…ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 ने किया रेस्क्यू

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक नवजात शिशु मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।वही सूचना के बाद डायल 112 की टीम ने बच्चे का रेस्क्यू कर बच्चे की जान बचा ली है।मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में स्थित पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में शुक्रवार दोपहर एक बच्चे की रोने की आवाज ग्रामीणों ने सुनी जिसके बाद मौके पर जाकर देखने पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु रो रहा था

जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच नवजात को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद नवजात के बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। वही मस्तूरी पुलिस अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर उक्त महिला की पता तलाश में जुट गई है।

बच्चे के लिए समाज का डर…

एक ओर संतान प्राप्ति के लिए कई परिवारों को वर्षों तक क्या कुछ नही करना पड़ता है फिर भी संतान सुख नही मिल पाता तो दूसरी ओर अवैध संबंधों और अनचाहे संतानों को आज भी सड़कों पर फेंक दिया जा रहा है, समाज मे लोक लाज का भय माँ की ममता से शायद बड़ी हो गई, तभी नवजात मासूमो को ऐसे ही छोड़ दिया जा रहा है, जिसमें उस नवजात की कोई गलती भी नही है, फिर भी उसे सजा दी जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...