बिलासपुर

VIDEO: सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुआ विवाद…दयालबंद में हुई 2 पक्षों में मारपीट, विवाद के दौरान चाकू भी लहराया गया, एफआईआर दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद अपोलो फार्मेसी के सामने रहने वाले 2 पक्षो में शुक्रवार की दोपहर जमकर विवाद सामने आया है, जिसमें प्रार्थी राज घोरे पिता किशोर घोरे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते है, जो आज दोपहर 02:00 बजे लगभग अपने घर के बगल गली में सीसीटीवी कैमरा लगवा रहा थे, उसी समय प्रदीप घोरे एवं बुलबुल घोरे तथा सुखरंभा घोरे आये और यहा कैमरा नही लगाना है कह कर विवाद कर झगडा लडाई मारपीट करने लगे उसके बाद प्रदीप घोरे का साला अभिनेश उर्फ ललन बोले आया और प्रदीप घोरे , बुलबुल घोरे , सुखरंभा घोरे एवं अभिनेश उर्फ ललन बोले के द्वारा उसे  गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं ईंट पत्थर से मारपीट करने लगे तथा उसे जमीन में पठक कर घसीटने लगे मारपीट करने से बांया कंघा , बाया आंख के निचे चोट आई है ।

घटना को देख कर उसकी मां पदमनी घोरे , पिता किशोर घोरे , छोटा भाई हर्ष घोरे तथा छोटी बहन रिया घोरे बीच बचाव कर रहे थे उसी समय अभिनेष बोले उर्फ ललन हाथ में चाकू लेकर हम लोगो को दौड़ाया तो वह लोग सभी अपने घर के अंदर चले गये बीच बचाव करते समय परिवार के साथ भी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मारपीट करने से उसके पिता किशोर घोरे, भाई हर्ष घोरे, बहन रिया घोरे को चोट आई है। मामले की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रदीप घोरे , बुलबुल घोरे , सुखरंभा घोरे एवं अभिनेश उर्फ ललन बोले के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2),351(2),3(5) तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...