बिलासपुर

पिस्टल, कट्टा और हथियारों के साथ बना रहे थे एटीएम में डकैती की योजना…पुलिस ने वारदात से पहले धरदबोचा आदतन अपराधियों को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा लगातार आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर एसीसीयू बिलासपुर व थाना सिविल लाईन की टीम को उक्त निर्देश के संबंध में कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।

टीम द्वारा लगातार मिनीबस्ती जतिया तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी। जहाँ मुखबीर से सूचना मिली कि मिनीबस्ती जरहाभाठा निवासी स्वराज कुर्रे व अन्य जतिया तालाब सुलभ के पास बैठे है पिस्टल देशी कट्टा एवं धारदार हथियार रखे है एवं गंभीर घटना घटित करने के फिराक में है।

जिस पर एसीसीयू टीम एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम बनाकर मिनीबस्ती जरहाभाठा जतिया तालाब सुलभ के आसपास के क्षेत्र को सावधानी पूर्वक चारो तरफ से घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी गई तभी पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे जिन्हे दौडाकर सावधानी पूर्वक पकड़कर पूछताछ किया गया, पूछताछ पर स्वराज कुर्रे द्वारा बताया गया कि पिस्टल एवं कारतूस को धीरेन्द्र सिंह तोमर निवासी अवधपुरी भोपाल से खरीदना तथा अपने ससुराल घर में छिपाकर रखना बताया एवं अन्य आरोपी मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर, भोलू उर्फ सुमित जायसवाल व विजय कुमार तोमर से पूछताछ पर उनके द्वारा भी धीरेन्द्र सिंह तोमर से हथियार खरीदना बताये।

स्वराज कुर्रे अपने अन्य साथी राज उर्फ बड़े सिदार, मनोज कोसले, दिलीप बंजारे, विकास उर्फ विक्की बंजारे, सुभाष कुर्रे, रितेश उर्फ चिटू अग्रवाल, अश्वनी उर्फ राजा रात्रे के साथ मिलकर नेहरु चौक एटीएम में डकैती करने की योजना बनाने की बात बताये। सभी के मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है एवं उनसे 01 नग पिस्टल 02 नग मैगजीन, 09 नग जिन्दा कारतूस 06 नग देशी कट्टा, 02 नग मैगजीन, 10 नग जिंदा कारतूस, 01 नग तलवार, 01 नग चाकू, 02 नग फरसा, 10 नग मोबाईल, 01 मारुति वेगनआर कार को किया गया जप्त । वही पकड़े गए अपराधियों को पुलिस ने पैदल ले जाकर न्यायालय में पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...