रतनपुर

अपराधियों पर कस रहा पुलिस का शिकंजा…अवैध हथियार और नशीली दवाओं के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा लगातार आदतन एवं हथियारबंद अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपूर उपाध्याय द्वारा थाना रतनपुर एवं कोटा की टीम को निर्देश के संबंध में आदेशित किया गया था। टीम द्वारा लगातार रतनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में नजर रखी गई थी।

इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि कौशल बघेल अपने साथियों के साथ नाइट्रा/गांजा /कोडेन सीरप तालापारा बिलासपुर से लेकर आया है और बेचने की फिराक में है। थाना रतनपुर और कोटा की संयुक्त टीम ने सभी आरोपियों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।

वही ग्राम सेमरा(भरारी) में हाथ में चाकू लेकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहे तीन बदमाशों को घेराबंदी कर बटनदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। कार्यवाही बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम गिरफ्तार आरोपी :- आर्म्स एक्ट

01. ओमप्रकाश खरे पिता मथुरा प्रसाद उम्र 23 वर्ष,

02. छोटू साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 23 वर्ष,

03. चेतन ध्रुव पिता विनोद ध्रुव उम्र 21 वर्ष सभी निवासी सेमरा भरारी थाना रतनपुर।

बरामद संपत्ति:- 03 नग बटनदार चाकू, 03 नग मोबाईल

नाम गिरफ्तार आरोपी :- नारकोटिक एक्ट

01. वैभव सोनी पिता अजय सोनी उम्र 20 वर्ष, सोनारपारा रतनपुर,

02.कौशल बघेल पिता टीकाराम उम्र 36 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर थाना रतनपुर सहित एक अपचारी बालक

बरामद सम्पत्ति :- 16 नग कोडिन फास्फेट सीरप कीमती 2720 रूपये, 03 नग मोबाईल

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...