मस्तूरी

बिलासपुर का पॉवर लिफ़्टर रहा सबसे आगे थालेश्वर राठिया बने स्ट्रॉंग मेन ऑफ़ छत्तीसगढ़

उदय सिंह

मस्तूरी – छत्तीसगढ़ पॉवर लिफ्टिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता 25 अगस्त को दुर्ग में आयोजित की गई जिसमें बिलासपुर के थालेश्वर राठिया स्वर्ण पदक के साथ स्ट्रॉंग मेन ऑफ़ छत्तीसगढ़ का किताब जीते वहीं बिलासपुर से और पॉवर जीम मस्तूरी के खिलाड़ीयो ने प्रतियोगिता में भाग लिया और प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन के साथ पदक अपने नाम किए राज्य से लगभग 17 जिलों से 170 खिलाड़ी भाग लिए है जहां इस प्रतियोगिता में जूनियर, सब – जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर-1,2,3,4 (महिला एवं पुरुष) खिलाड़ी उपस्थित रहे

जहां बिलासपुर से सोमदत्त खैरवार(पॉवर लिफ़्टर कोच) ने रजत पदक,पूजा महिलांगे और लिंडर सेम्स ने स्वर्ण पदक, और गोयल पॉवर जीम मस्तूरी के खिलाड़ी विशाल दास मानिकपुरी ने स्वर्ण पदक , युवराज गेंदले ने रजत पदक प्राप्त किया साथ ही अरमान गेंदले, चेतन पटेल, कु. सुमन निषाद ने अपने प्रथम प्रयास में कांस्य पदक प्राप्त किए हैं. जिसमे से थालेश्वर राठीया और विशाल दास मानिकपुरी का गोवा राष्ट्रीय स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है , विशाल दास ने भी अपने प्रथम प्रयास में ही गोल्ड मेडल अपने नाम किए

और आगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक विजेता आगामी माह 14 अक्टूबर को गोवा में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगता में भाग लेंगे,गोरतलब हैं – गोयल पॉवर जीम मस्तूरी के खिलाड़ियों के कोच प्रशिक्षक राष्ट्रीय पदक विजेता पॉवर लिफ़्टर एवं प्रशिक्षक अरुण गोयल राजीव स्पोर्ट्स टैलेंट अवार्ड से सम्मानित है और गोयल पॉवर जीम मस्तूरी के संचालक हैं

साथ ही इन्होंने विगत 7 वर्षों से मस्तूरी में जीम का संचालन कर रहें है पूर्व में मस्तूरी में भी इनके द्वारा प्रथम बार राज्य स्तरीय पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था और लगातार पॉवर लिफ़्टिंग प्रतियोगिता में सीरियस खिलाड़ियों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते है ।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह... नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार.... इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती डिवाइडर से टकराई स्कूटी... युवक की दर्दनाक मौत, टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बिलासपुर : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी आग... भयावह हादसे में बुजुर्ग महिला जिंदा जली