छत्तीसगढ़मुंगेली

मुंगेली कांग्रेस में सब कुछ नहीं ठीक-ठाक प्रभारी सचिव के खिलाफ पनप रहा विद्रोह

मुंगेली कांग्रेस कमेटी में तनाव और बढ़े उसके पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ठोस कदम उठाने की जरूरत महसूस होने लगी है।

मुंगेली आकाश दत्त मिश्रा

विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद राज्य में आए कांग्रेस के पक्ष में नतीजों से पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर दौड़ गई है वहीं जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा वहां अंतरकलह की स्थिति निर्मित हो गई है मुंगेली विधानसभा इनमें से एक है मुंगेली विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में राकेश पात्रे को टिकट दी गई थी लेकिन उन्हें जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी चंद्रभान बारमते की लोकप्रियता की वजह से हार का सामना करना पड़ा। नतीजे सामने आने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा विधानसभा प्रभारी अर्जुन तिवारी के नेतृत्व में एक बैठक बुलाई गई जिसमें हार के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करने के उद्देश्य से चर्चा की गई बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी भड़ास निकालने के उद्देश्य से उन कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जिनसे पहले से ही मनमुटाव था और कुछ वे जिन्होंने स्वयं को उम्मीदवार योग्य मानते हुए टिकट की मांग की थी। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दोषी कार्यकर्ताओ को निष्काषित करने का विचार बनाया और इन नामों को अपनी पेटी में बंद कर अर्जुन तिवारी मुंगेली से रवाना हो गए, पूरे प्रदेश में सिर्फ मुंगेली विधानसभा में कांग्रेस कमेटी के द्वारा ऐसी बैठक आयोजित की गई थी जिसमे हार के दोषियों की सज़ा तय की जा रही थी, बैठक में लिए गए फैसले की खबर मुंगेली विधानसभा में आग की तरह फैल गयी और इस फैसले का विरोध भी शुरू हो गया, जनता द्वारा मुंगेली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की इस बैठक को पूर्वनियोजित बताया गया इसके पीछे की मंशा यह भी बताई जाती है कि अगले सप्ताह जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण के कार्यक्रम के शेड्यूल को प्रभावित कर मुख्य अतिथि में परिवर्तन किया जा सके। विरोध की हवा प्रदेश काँग्रेस के आलाकमान तक पहुची और तत्काल प्रभाव से मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी की उस बैठक में लिए गए सभी फैसलों को निरस्त किया गया। लेकिन ऐसी बैठके लेकर अपने ही कार्यकर्ताओ को अपमानित करने वाले पदाधिकारियो पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जिसे लेकर कार्यकर्ता खासे नाराज़ नज़र आ रहे है। प्रदेश में जैसे जैसे काँग्रेस की जड़े मजबूत होती नजर आ रही है वैसे वैसे मुंगेली कांग्रेस की हाथो से फिसलता नज़र आ रहा है,
मुंगेली कांग्रेस कार्यकर्ताओ में आपसी मनमुटाव और गुटबाजी स्पष्ट रूप से देखने मिल जाती है। अपने नाम नही बताने की शर्त पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने यह तक कह दिया कि यदि स्थिति ऐसी बनी रही तो वह दिन दूर नही की मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं में आपस मे जूतमपैजार हो जाये और इन सब के ज़िम्मेदार प्रभारी सचिव अर्जुन तिवारी को माना जा रहा है, ज्यादातर कार्यकर्ता दबी जुबाँ में कलह की वजह प्रभारी सचिव अर्जुन तिवारी को मानते है। इससे पहले मुंगेली कांग्रेस कमेटी में तनाव और बढ़े उसके पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी को ठोस कदम उठाने की जरूरत महसूस होने लगी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...