सीपत

मासूम का हत्यारा निकला पिता ही…पत्नी के चरित्र पर करता था शक…नाजायज़ संतान मानकर की हत्या

रमेश राजपूत

सीपत – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलर में आज सुबह लापता बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। जहाँ आशंका जताई जा रही है कि रंजिशवश हत्या की यह घटना हुई होगी, और हुआ भी यही मासूम का हत्यारा उसका पिता ही निकला जो यह सोचता था कि वह संतान उसकी नही है नाजायज़ है। पुलिस को विवेचना के दौरान उसके पिता पर शंका हुई तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो वह टूट गया और हकीकत बाहर आई।

गौरतलब है कि सेलर निवासी मदन सुरजे का चार वर्षीय बेटा शौर्य कल देर शाम खेलने निकला था, जो देर रात जब घर नही पहुँचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले, लेकिन जब वह नही मिला था परिजनो ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। वही आज सुबह मासूम की लाश घर के पास ही मिली है जिसके गले मे रस्सी के निशान दिख रहे थे, जिससे रंजिशवश हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

लेकिन जब पुलिस ने मामले का खुलासा किया तो वह चौकाने वाला था। आरोपी पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था जो उस संतान शौर्य को अपना बेटा नही मानता था, यही वजह रही कि उसने उसकी हत्या कर दी, फ़िलहाल आरोपी पिता मदन सुरजे पुलिस हिरासत में है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,