मस्तूरी

फ़िल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले 2 अन्य फरार आरोपी गिरफ्तार… मस्तूरी पुलिस ने की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – फ़िल्म में काम दिलाने का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था वही 2 अन्य आरोपी फरार थे, जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया निवासी धुरकोट थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 01.04.2022 को मुख्य आरोपी रामायण साहू पिता रामफल साहू उम्र 42 साल निवासी वेद परसदा थाना मस्तूरी ने अपने तीन साथी रामायण भोई उर्फ राजू निवासी बस स्टैण्ड नहर पारा मस्तूरी, बबलू निवासी जयराम नगर एवं मेलू निवासी बस स्टेण्ड मस्तूरी के द्वारा प्रार्थिया को फिल्म इण्डस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर प्रार्थिया एवं उसकी सहेली निवासी कोरबा को अपने घर ले गया और रात्रि में आरोपी तथा उसके साथी रामायण भोई उर्फ राजू दोनों पीड़िता के कमरे में पानी मांगने के बहाना से घुसे। पीड़िता और उसकी सहेली एक कमरे में सो रहे थे जहां से पीड़िता की सहेली को आरोपी रामायण भोई हाथ खींचकर बाहर ले गया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तब रामायण साहू ने पीडिता को मैं तुमको पसंद करता हूं कहकर जबरन उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता ने घटना दिनाँक 01.04.2022 को ही थाना रिपोर्ट करने आ रही थी तब आरोपी रामायण साहू के अन्य साथी मेलू एवं बबलू दोनों ने पीडिता को रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किये थे। कि तुम लोगों का शादी करा देंगे कहकर गुमराह करते रहे। इस दौरान पीडिता 03 माह की आरोपी रामायण साहू के तरफ से गर्भवती हो गई पीडिता की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी रामायण साहू ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने पर गिरफ्तार किया गया था तथा प्रकरण में अन्य फरार आरोपीयो के विरूद्ध न्यायालय में चालान पेश किया गया है। प्रकरण के फरार आरोपीयों बबलू उर्फ शिवकुमार बंदे पिता महेत्तर बंदे उम्र 36 साल निवासी भिलाई धनुहारपारा थाना मस्तूरी एव मेलू उर्फ मेलाराम सारथी पिता स्व नारायण प्रसाद उम्र 53 साल निवासी मस्तूरी को पतासाजी कर उनके ठिकाने में दबिश देकर पकडा गया है जिनको घटना के सबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...