बिलासपुर

दो दिन पहले हुए मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार, ,कहा बच्चों के ऊपर किया गया फर्जी एफआईआर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – बीते दिनों रतनपुर थाना में नगर के नाबालिग सहित तीन बच्चो पर कोटा एसडीओपी के दबाव के चलते झूठा प्रकरण दर्ज करने की शिकायत पीड़ित परिवार सहित नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक से कर न्याय करने की गुहार लगाई है,24 अगस्त को रतनपुर थाना मे एक नाबालिग सहित तीन बच्चो पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 21,22 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था,जिसमे पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों युवक रात साढ़े दस बजे के करीब महामाया हेलीपेड की ओर प्रतिबंधित सीरप की बिक्री घुम घुमकर कर रहे थे, आसिफ,वैभव,कौशल नामक युवक से प्रतिबंधित सिरप कोरेक्स सोलह शीशी बरामद करना बताया है,

जिस पर पीड़ित परिवार के लोंगो ने मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर कोटा एसडीओपी पर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत कर बताया हैकि 24 अगस्त को शाम चार से पांच बजे के बीच कोटा पुलिस जो एसडीओपी मेडम के साथ रहते है वो लोग उनके बच्चों को उनके घर व दुकान से बुलाकर पूछताछ करनी है कहकर थाना ले गए। फिर दूसरे दिन हमे पता चला कि उन बच्चों पर झूठा प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है

, पीड़ित परिजनों ने एसपी महोदय को बताया कि जब उनके बच्चे शाम 4 बजे से पूरी रात भर पुलिस अभिरक्षा में थे तो पुलिस ने बच्चो को नशीला सिरप बेचते कहा पर से उन्हें दौड़ाकर पकड़ा, उन्होंने बताया कि कोटा एसडीओपी के इशारे पर उनके बच्चों को जबरन झूठा केस में फंसाया गया है, पुलिस अधीक्षक से परिजनों ने उक्त मामले की जांच कराने की मांग की है,ताकि बच्चो का भविष्य खराब ना हो। मामले की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने जांच की बात कही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...