रायगढ़

चरित्र शंका में पत्नी की बेरहमी से पत्थर से कुचलकर हत्या…पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के थाना घरघोड़ा क्षेत्र के चोटीगुड़ा गांव में 29 अगस्त 2024 को एक घटना में बसंत राठिया नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रत्ना राठिया (उम्र 49 वर्ष) की हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, सुबह करीब 8 बजे झगड़े के दौरान उसने शील लोडहा (पत्थर) से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल रत्ना राठिया को तुरंत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा ले जाया गया, जहां से उन्हें शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसी दिन दोपहर 3:40 बजे उनकी मृत्यु हो गई।चक्रधरनगर थाने से सूचना प्राप्त होते ही थाना घरघोड़ा में मर्ग जांच और पंचनामा की कार्रवाई की। डॉक्टर की शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट में पुष्टि की गई कि मृतिका की मृत्यु सिर पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई थी। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर, आरोपी बसंत राठिया के खिलाफ धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित तिवारी द्वारा स्वतंत्र साक्षियों के बयानों और घटना स्थल निरीक्षण के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बसंत राठिया ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। उसके बयान के आधार पर, घटना में प्रयुक्त पत्थर (शील लोडहा), एक लोहे का पाउसूल, और घटना के दौरान पहने गए कपड़े को जब्त किया गया। आरोपी बसंत राठिया पिता स्व. रूंगुराम राठिया उम्र 51 वर्ष सा. चोटीगुड़ा, थाना घरघोडा जिला रायगढ़ को 30 अगस्त की शाम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आरोपी पत्नीहंता को सलाखों के पीछे भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,