रतनपुर

खूंटाघाट बांध से बाहर निकले मगरमच्छ की सड़क हादसे में मौत….वन्य जीव संरक्षण के दावे हो रहे फेल, वन विभाग बना उदासीन

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सड़क हादसे में एक मगरमच्छ की मौत हो गई है। रतनपुर क्षेत्र में स्थित खूंटा घाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है, जो भोजन की तलाश में अक्सर बांध से बाहर निकल पड़ते हैं। कई बार गांव के तालाब और गलियों में भी मगरमच्छ मिलते रहे हैं। डैम से निकलकर सड़क क्रॉस करने के दौरान रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली पुरैना तालाब के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवा मगरमच्छ की मौत हो गई। जिसकी सर कुचली हुई लाश मिली है। रतनपुर खूंटाघाट बांध में सुरक्षा व्यवस्था न होने से अक्सर मगरमच्छ इसी तरह से बांध से बाहर चले जाते हैं,

जिससे आम लोगों के साथ उनके भी प्राणों पर संकट गहराता है। इसे लेकर वन विभाग कोई व्यवस्था नहीं कर रहा, जिस कारण से इस तरह की घटनाएं हो रही है। अगर खूंटा घाट बांध में मगरमच्छों की संख्या अधिक हो गई है तो उन्हें कोटमी सोनार के अभ्यारण में शिफ्ट किया जा सकता है या फिर खूँटा घाट बांध में ही उनकी सुरक्षा के लिए अलग से कोई व्यवस्था की जानी चाहिए, नहीं तो इसी तरह से इनकी मौत होती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...