कोटा

बड़े भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुँच दी जानकारी…आखिर इतने कमजोर क्यो हो रहे रिश्ते

रमेश राजपूत

कोटा– भाई बहन के रिश्ते पर जमीन विवाद की काली छाया इस कदर हावी हो गई कि बड़े भाई ने अपनी छोटी बहन को ही मौत के घाट उतारने से कोई गुरेज नही किया, यह सनसनीखेज मामला जिले के कोटा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ शनिवार की शाम बड़े भाई ने जमीन विवाद को लेकर इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है,

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली के लमेरपारा में रहने वाली रामबाई भानु उम्र 40 वर्ष की बीती शाम भाई फेंकू राम भानु उम्र 49 वर्ष ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पारिवारिक जमीन विवाद को वजह बताया जा रहा है,

क्योकि महिला अपने पिता और मामा की जमीन में अपना हक मांग रही थी, जिससे नाराज़ भाई ने इस घटना को अंजाम दे दिया, हत्या के बाद रात भर सोचने के बाद पछतावा होने पर खुद आरोपी ने थाने पहुँच कर इसकी सूचना पुलिस को दी है,

जिसके बाद आरोपी के साथ पुलिस घटनास्थल पहुँची और लाश को कब्जे लेकर जांच में जुट गई है। फ़िलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...