कोटा

टीकाकरण के बाद 2 नवजात शिशुओं की मौत का मामला….स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, 7 शिशुओं में से 5 को रखा गया ऑब्जर्वेशन में

रमेश राजपूत

कोटा – सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई है। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टिका लगने के बाद 30 अगस्ता को एक शिशु की मृत्यु हुई व दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचे । जहाँ सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि टीके के बाद दोनो शिशुओं की मृत्यु होने का मामला आया है। दोनो शिशुओं की मृत्यु किन कारणों से हुई है जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। पटैता के कोरीपारा में टोटल 7 शिशुओं को टीका लगाया गया था। 5 शिशुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : लैंडिंग के दौरान एलायंस एयर के विमान का टायर पंचर...टला बड़ा हादसा रतनपुर : जंगल में मौत का करंट जाल! 300 मीटर तार में दौड़ाया 11 KV करंट... शिकारियों ने बिछाया खतरनाक... पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश