जांजगीर चाँपा

देशी कट्टा लेकर प्रेमिका से मिलने पहुँचा था युवक….देर रात चढ़ा पुलिस पेट्रोलिंग के हत्थे, क्या थी कहानी?

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर– कट्टा लेकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ पुलिस की रात्रि गश्त की टीम शनिवार देर रात थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी ग्राम मिसदा के पास रात्रि करीबन 3.30 बजे के आस पास गस्त के दौरान मिसदा मेन रोड किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति बलेनो कार को खड़ा किया हुआ था।

जिसे संदेह के आधार पर पुलिस पूछताछ कर कार क्रमांक Cg -04-PA- 9622 कि तलाशी ली गई। जिसमे पुलिस को ड्रायवर सीट के पास एक स्नेकर का पैकेट खुला हुवा था जिसे चेक करने पर उसके अंदर एक देशी कट्टा और माचिस के डिब्बा के अंदर एक जिंदा कारतूस मिला। जब गाड़ी में बैठे सिलतरा निवासी गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा से इसकी जानकारी मांगी गई तो उसने कोई भी उचित जवाब नही दिया। बस पुलिस को आरोपी ने यही बताया कि वह रायपुर से थाना नवागढ़ क्षेत्र की अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। पूर्व में आरोपी की प्रेमिका रायपुर सिलतरा में काम करती थी उसी समय परिचय होना बताया जो अभी सिलतरा से काम छोड़कर वापस आ जाने पर उससे मिलने आया था।

इधर मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी के पास देशी कट्टे और कारतूस के वैध दस्तावेज नहीं होने पर उसे जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, एस आई रमेश एक्का, प्र.आर. मथुरा प्रसाद केशी, जनक राम कश्यप, अनिल कुरे, बलराम यादव का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...