रायगढ़

मुन्ना भाई’ स्टाइल में फर्जीवाड़ा….परीक्षा में साले को भेजा, जीजा-साला गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुसौर थाना क्षेत्र में एक अनोखा फर्जीवाड़ा सामने आया, जहां दसवीं की ओपन परीक्षा में एक युवक ने अपने साले को अपनी जगह परीक्षा देने भेजा। मगर स्कूल प्रशासन की सतर्कता से उसकी चालाकी उजागर हो गई और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसौर में 10वीं की विज्ञान परीक्षा हो रही थी। परीक्षा कक्ष में पर्यवेक्षक को एक परीक्षार्थी पर शक हुआ। जब प्रवेश पत्र की फोटो से मिलान किया गया, तो उसकी पहचान अमन सारथी (18) के रूप में हुई, जो असली परीक्षार्थी यादराम सारथी (27) की जगह परीक्षा दे रहा था।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा मास्टरमाइंड

पुलिस ने मौके से अमन को हिरासत में लिया और जांच में पाया कि असली परीक्षार्थी यादराम फरार था। बाद में धरमजयगढ़ से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में यादराम ने स्वीकार किया कि परीक्षा पास करने के लिए उसने अमन को भेजा था। प्राचार्य की शिकायत पर पुलिस ने जीजा-साले के खिलाफ धारा 318 (4), 319 (2), 61 (2), 3 (5) बी.एन.एस. और छत्तीसगढ़ परीक्षा अधिनियम 1937 की धारा 04 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने उत्तर पुस्तिका, प्रवेश पत्र और अन्य सबूत जब्त कर लिए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपियों की पहचान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...