छत्तीसगढ़मस्तूरी

लापरवाह ट्रक चालक की करतूत, छत्तीसगढ़ के वीर शहीद नारायण सिंह की प्रतिमा को किया खंडित

सर्व आदिवासी समाज वीर नारायण सिंह जी के प्रति विशेष आदर का भाव रखता है, इसलिए उनकी प्रतिमा खंडित होने से पूरा समाज आहत है

सत्याग्रह डेस्क

रात को शराब के नशे में ट्रक चलाने वाले ट्रक चालकों की करतूत से कई बार लोगों की भावनाएं आहत होती है। ऐसा ही कुछ चिल्हाटी में हुआ। मस्तूरी पचपेड़ी थाना अंतर्गत मुख्य चौक में छत्तीसगढ़ के अमर शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा स्थापित थी। रात को कैप्सूल ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पूरे चौक को ही तहस-नहस कर दिया। इस दुर्घटना में वीर शहीद नारायण सिंह जी की प्रतिमा भी खंडित हो गई। इतना ही नहीं लापरवाह कैप्सूल चालक ने चौक में बैठे मवेशी को भी जबरदस्त ठोकर मार दी ।

इस दुर्घटना के बाद आदिवासी समाज में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया है। तत्काल पचपेड़ी थाना में लोगों ने इस घटना की जानकारी दी और गाड़ी मालिक द्वारा उस चौक के पुनर्निर्माण के साथ नई मूर्ति लगाने का आश्वासन लिया। इसके बाद भी आदिवासी समाज द्वारा प्रशासन को ज्ञापन देकर चेताया गया है कि अगर चौक को जल्द से जल्द पहले की तरह नहीं बनाया गया तो समाज और क्षेत्र की जनता द्वारा मस्तूरी मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा । सर्व आदिवासी समाज वीर नारायण सिंह जी के प्रति विशेष आदर का भाव रखता है, इसलिए उनकी प्रतिमा खंडित होने से पूरा समाज आहत है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,