बिलासपुर

काम में जा रहे युवक पर चाकू से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार….धारदार चाकू जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बुधवार को चाकू मारकर युवक कि हत्या करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह आपसी रंजिश को लेकर बछेरापारा चौक में विवाद कर रहे थे। तभी राहुल सूर्यवंशी को शुभम साहू ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद राहुल सूर्यवंशी को कान,कंधे सहित पेट में गंभीर चोट आई। जिसे तुरंत उपचार के लिये सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किया गया । जहा जांच के बाद डॉक्टरो ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के ठिकाने में दबिश देकर बछेरापारा निवासी आरोपी शुभम साहू को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक धारदार चाकू जप्त किया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर. मनोज राजपूत, प्र.आर. राजकुुमार साय, आर रविशंकर यादव, आर केशव मार्काे ,पवन बंजारे, देवेन्द्र साहू, आर. पुनीत नेताम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...