जांजगीर चाँपा

नशीली दवा पिलाकर महिला का दैहिक शोषण…आरोपी ने बनाया वीडियो भी, अब पीड़िता की शिकायत पर 2 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दैहिक शोषण कर उसका विडियो बनाने वाले आरोपियों को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला ने पूर्व में थाने में शिकायत दर्ज कराई की 20.03.2024 को पीपरसत्ती निवासी सत्यम खरे और निखील कुमार द्वारा उसके घर पहुंच रात को उसे नशीला पदार्थ पिला दिया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसका फायदा उठाकर सत्यम खरे द्वारा दैहिक शोषण किया और घटना के समय उसके साथी निखिल कुमार कोसले द्वारा घटना का विडियो फोटो बना रहा था। इधर घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे थे। उक्त मामले में महिला ने अपनी आप बीती परिजनों को बताई। तब जाकर मामला थाने तक पहुंचा और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 328, 34 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी गांव में है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकात पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि बी.पी.खाण्डेकर, राजेंद्र क्षत्रिय, प्र.आर. शरीफुददीन खान, म.प्र.आर. अनिता पाटले आरक्षक शेषनारायण साहू, बसंत कुमार साहू का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...